
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार
संतकबीरनगर जनपद में लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे का क्षेत्र में
तूफानी दौरा तेज हो गया उसी क्रम में आज पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जै चौबे ने धर्मसिंहवा क्षेत्र में दर्जनों गांव का तूफानी दौरा किया, और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण निषाद के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की,वही धर्मसिंहवा क्षेत्र के दर्जनों गांव के हर समुदाय के लोगों ने इंजीनियर प्रवीण निषाद को अपना समर्थन देने का वादा किया।
वही ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी भेदभाव के अपनी चलाई गई योजनाओं से सर्व समाज को लाभान्वित किया है, चाहे वह आवास योजना हो,शौचालय योजना हो, आयुष्मान कार्ड की योजना हो, या फ्री राशन देने की योजना हो,सरकार हर सभी को अपनी योजना का लाभ दिया है। इसलिए आप लोग आने वाली 25 तारीख को बिना किसी भेदभाव की परवाह किए हुए अपने जिले के कर्मठ योग्य प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण निषाद को कमल वाले निशान पर बटन दबाकर उन्हें भारी बहुमत से जीता देश की सबसे बड़ी पार्लियामेंट में भेजने का कम करें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मायाराम पाठक , अवधेश सिंह, संजीव राय ,प्रमुख प्रतिनिधि सेमरीयावां मुमताज अहमद, गजेंद्र पांडे ,सूरज सिंह ,संदीप सिंह, अभय नंद यादव, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।