
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज दिनेश चन्द चौधरी तथा स्टैटिक निगरानी के कार्यपालक मजिस्ट्रेट महोदय श्री अरविन्द कुमार यादव मय पुलिस टीम व कैमरा मैन राहुल कुमार के साथ सामान्य लोक सभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के देईपार बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि समय करीब 11.04 बजे एक दो पहिया TVS वाहन नं0- UP51AK2547 से दो व्यक्ति आ रहे थे, जिनके चेकिंग हेतु देईपार बैरियर के पास रूकवाया गया तो मोटरसाईकिल के पीछे बैठा व्यक्ति रामदास निवासी सल्टौआ जनपद बस्ती के पास काले रंग का बैग था । बैग में रखे सामान की चेकिंग हेतु खोलने के लिये कहा गया तो उसके बैग में कुल- 3,50,000 रूपया (तीन लाख पचास हजार रूपया) नगद बरामद हुआ। बरामद रूपये के सम्बन्ध में कागजात व रसीद दिखाने हेतु कहा गया तो नही दिखा सका। जिसके बाद उक्त धन को कब्जा में लेकर नियमानुसाकर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
बरामदगी का विवरण-
- कुल- 350000 रूपया ।
बरामद करने वाली टीम-
- प्र0नि0 दिनेश चन्द चौधरी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
- अरविन्द कुमार यादव स्टैटिक निगरानी कार्यपालक मजस्ट्रेट
- उ0नि0 शिवपूजन प्रसाद थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
- हे0का0 राकेश यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
- का0 अवधेश यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
- कैमरा मैन राहुल कुमार (पंचायत सहायक)