
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद आज दिनाक 15.05.2024 को मण्डलायुक्त बस्ती, मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती रामकृष्ण भारद्वाज द्वारा अपर जिलाधिकारी बस्ती कमेलश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर विनय चौहान, थानाध्य़क्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह मय पुलिस बल, लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ प्रचलित लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 को सकुशल एवं भयमुक्त, स्वच्छ वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र अंतर्गत अमौली, हण्डिया में पैदल गश्त व नवीन मंडी, मतगणना स्थल का भ्रमण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।