
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चलाए जा रहे कच्ची शराब के अवैध निष्कर्षण व अवैध विक्री के रोकथाम हेतु चौकी प्रभारी विक्रमजोत थाना छावनी व प्रभारी आबकारी मय टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मांझा क्षेत्र छावनी के अंतर्गत दक्षिण दिशा में नदी के किनारे दबिश दिया गया। दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग 950 किलोग्राम लहन जो कि पानी के अंदर रखा हुआ बरामद कर मौके पर लहन को नष्ट करते हुए, भठियों को तोड़ते हुए अबैध शराब बनाने के उपकरणों को कब्जे में लिया गया।