बाराबंकी
थाना कोतवालीनगर पुलिस द्वारा असैनी मोड़ पर रोडवेज बस के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर बचायी जान
दिनांक 15.11.2019 को समय करीब 01.30 बजे एक सरकारी बस यूपी 41 ए.सी. 7475 लखनऊ की तरफ से बाराबंकी आ रही थी, जो अचानक असैनी मोड़ के पास लखनऊ अयोध्या हाइवे पर डिवाइडर से टक्करा गयी । जिससे बस में बैठे लोगों में से कुल 16 लोग घायल हो गये। जिसकी सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए 16 लोगों में से 11 घायलों को जिला अस्पताल बाराबंकी में तथा 05 लोगों को हिन्द मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। घायल के परिजनों को उचित माध्यम से सूचना देकर दुर्घटना की जानकारी दी गयी।