बाराबंकी
थाना सतरिख पुलिस द्वारा तीन वांछित गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध व अपराधिंयों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के दिशा-निर्देश व क्षेत्राधिकारी सदर बाराबंकी के पर्यवेक्षण में थाना सतरिख में प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार थाना सतरिख के निर्देश पर आज दिनांक 15.11.19 को थाना सतरिख पर पंजीकृत मु0अ0स0 397/2019 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 3/7 ई0सी0 एक्ट के वांछित अभियुक्तगण 1. मित्रसेन पुत्र राम मनोहर निवासी ग्राम अम्बरपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी, 2. बृजेश पाल पुत्र अर्जुन पाल निवासी काशीपुर पो0 धनौली ठकुराना थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी, 3. अनिल कुमार वर्मा पुत्र भाईलाल वर्मा निवासी कोटवासड़क थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा समय करीब 07.00 बजे मंजीठा गेट से गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- मित्रसेन पुत्र राम मनोहर निवासी ग्राम अम्बरपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- बृजेश पाल पुत्र अर्जुन पाल निवासी काशीपुर पो0 धनौली ठकुराना थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
- अनिल कुमार वर्मा पुत्र भाईलाल वर्मा निवासी कोटवासड़क थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
दिनांक 15.11.2019 को समय करीब 07.00 बजे मंजीठा गेट थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 श्री मो0राशिद खां थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 विपिन पाठक, हे0का0 सलीमुद्दीन खां, हे0का0 सूर्य प्रकाश सिंह थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- का0 रामलाल थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।