

रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में आज दिनांक 14.03.2024 को प्रभारी निरीक्षक एण्टी रोमिया स्क्वॉड जनपद बस्ती द्वारा कार्यस्थल पर लैंगिक अपराध के सम्बन्ध में विभिन्न स्थानों/कार्यस्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरूक किया गया तथा उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में वार्ता कर आवश्यक जानकारी दी गयी। साथ ही साथ मौके पर मौजूद बालिकाओं/महिलाओं को उच्चाधिकारियों के नम्बर व नारी सुरक्षा/मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्पलाइन 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 थाना के सीयूजी नम्बरों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।