

संतकबीरनगर 9 मार्च 2024 प्राथमिक विद्यालय सरौली चहारुम में चल रहें राष्ट्रीय सेवा योजना के षष्ठ दिवस के प्रथम सत्र में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जिसमें स्वयं सेवियों ने लोगो को सडक सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के कम में दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमट का प्रयोग, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग एवम् विभिन प्रकार के यातायात के नियमों के अनुपालन हेतु जागरूक किया। भोजनोपरान्त द्वितीय सत्र का प्रारम्भ लक्ष्य गति से हुआ। इसके बाद पर्यावरण सुरक्षा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकम अधिकारी डॉ० रंगनाथ तिवारी ने कहा कि यदि पर्यावरण सुरक्षित है तो धरती का हर इन्सान सुरक्षित है। यदि पर्यावरण सुरक्षित न हुआ तो इन्सान का अस्तित्व कभी भी समाप्त हो सकता है। श्री हरिशंकर शुक्ल जी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने में वृक्ष सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। डॉ० विनीत कुमार ने कहा कि प्रकृति के प्रयासों से ही मानव सशक्त समपन्न एवम् समृद्ध बनता है। दृर्गेश शुक्ल ने कहा कि पर्यावरण का रखें ध्यान, तभी बनेगा देश महान। इस अवसर पर अरबाज, अमन मोर्य, सुरेन्द्र चौरसिया आदि स्वयं सेवियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विपिन कुमार तुफैल अहमद, प्रमोद कुमार, श्रीमती शशि चौधरी, रितेश आर्या, श्रीमती विनीता राय आदि उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट