अपनो के दुख-दर्द में लगातार शामिल होते हैं प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद

संतकबीरनगर
जिले के सबसे बड़े ब्लॉक समरियावां के प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद हमेशा अपनो के दुख दर्द में शामिल होकर उनके दुखों को साझा करते हैं। इसी कढ़ी में आज वह अपने खासमखास की सेहत का हाल जानने अस्पताल पहुंचकर ईश्वर से जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की।
आपको बता दें कि जिले के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां के प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद आज अपने सबसे करीबी दोस्त ग्राम पंचायत सरही निवासी अमीर हमजा एवं गुड्डु पठान के पिता का बीते दिन खलीलाबाद स्थित सिटी हॉस्पिटल में हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। जैसे ही यह खबर प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद को मिली उन्होंने तत्काल अस्पताल में पहुंचकर उनकी तबीयत का हाल जाना और ईश्वर से जल्द ही स्वास्थ्य होने की कामना की। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने बताया कि आज मैं जो कुछ भी हूं क्षेत्रवासियों से मिले अपार स्नेह के बल पर हूं उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत-सरही निवासी मेरे दिल के बेहद करीब बड़े भाई समान अमीर हमजा एवं गुड्डु पठान जी के पिता जी का सिटी हॉस्पिटल खलीलाबाद में ऑपरेशन की खबर सुनते ही तुरंत ही उनकी देखभाल के लिए सिटी हॉस्पिटल पहुंचा तथा वहाँ के डॉक्टर एवं स्टाफ को विशेष इलाज हेतु निर्देशित किया।