मेले में जुटे श्रद्धालु, जलाभिषेक कर किया पूजा अर्चना
डिगेश्वरनाथ धाम दशकों से है आस्था का केंद्र


संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के बाबा डिगेश्वर नाथ धाम लोगो के आस्था व विश्वास का प्रमुख केन्द्र है। क्षेत्र का यह प्रसिद्ध व प्राचीन स्थान है। इस धाम पर महाशिवरात्रि के दिन मत्था टेकने वाले भक्तों की मुरादे पूर्ण होती है। जिसका प्रमाण क्षेत्रीय लोगो से मिलता है। जिनकी मुरादे इस बाबा धाम पर पूरी हुई। उन्होंने इस प्रसिद्ध धाम के जीर्णोद्धार में अपना भरपूर सहयोग दिया। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी संख्या में पहुंचकर लोगो ने पूजा अर्चना किया तथा अपनी मिन्नतें मांगी। उल्लेखनीय है कि दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मठियापार पुरवा डिघवा गांव के पश्चिम में बाबा डिगेश्वर नाथ धाम स्थित है। जिसके दर्शन के लिए महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के गावों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। जैसे-जैसे समय बीतता गया। इस धाम के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती गयी। इस प्रसिद्ध धाम पर एक निःसन्तान नाई परिवार एक समय में पहुंचकर सन्तान के लिए मन्नत मांगी। बाबा ने उनकी पुकार सुनकर उन्हें पुत्र रत्न से नवाज दिया। नाई परिवार बाबा के परम भक्त हो गया, और उन्होंने इस धाम का निर्माण करवाया। यही नहीं क्षेत्र के तमाम लोगो की मनौती पूर्ण हुई। जिससे इस धाम के प्रति लोगों की आस्था व विश्वास बढ़ता गया। इस मन्दिर के पुजारी बाबा बालक दास का कहना है कि इनके दर्शन मात्र से भक्तों के बिगड़े काम बन जाते हैं। शनिवार को महाशिरात्रि के मौके पर उक्त धाम पर हजारों की संख्या में महिलाओं व पुरूषों ने पहुंचकर यहां स्थापित मंन्दिरों में पूजा अर्चना किया। और अपनी मन्नते मांगी। इस दौरान दुधारा थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मुकामी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही।