रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद थानाध्यक्ष लालगंज जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दिनांक- 06.03.2024 को प्रवेश कुमार सिंह निवासी चिलवनिया थाना लालगंज जनपद बस्ती की रास्ते में मिट्टी डालने की बात को लेकर हत्या कारित करने वाले अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2024 धारा 147/148/323/504/506/452/307/302 भादवि बनाम राजमणि सिंह व अन्य 07 अभियुक्तगण के विरुद्ध मृतक की पत्नी सरोज सिंह द्वारा पंजीकृत कराया गया था। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद 06 नफर वाँछित अभियुक्त/अभियुक्ता को आज दिनांक 07.03.2024 को ग्राम महसो तिराहे के पास से समय करीब 07.50 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त/ अभियुक्ता का विवरणः-
1.राजमणि सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह उम्र करीब 65 वर्ष ।
2.बब्लू सिंह उर्फ तेज प्रताप सिंह पुत्र राजमणि सिंह उम्र करीब 36 वर्ष
3.विशाल सिंह पुत्र राजमणि उम्र करीब 26 वर्ष।
4.विवेक सिंह पुत्र राजमणि सिंह उम्र करीब 25 वर्ष।
5.उर्मिला सिंह पत्नी राजमणि सिंह उम्र करीब 63 वर्ष ।
6.रीमा सिंह पत्नी बब्लू सिंह उर्फ तेज प्रताप सिंह उम्र करीब 34 वर्ष निवासीगण चिलवनिया थाना लालगंज जनपद बस्ती।
बरामदगी का विवरण:-
- एक अदद फावड़ा,दो अदद लाठी, दो अदद बाँस।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
- थानाध्यक्ष लालगंज श्री जितेन्द्र सिंह जनपद बस्ती।
- उ0नि0 देवीशरन यादव,उ0नि0 शैलेन्द्रनाथ पाण्डेय थाना लालगंज जनपद बस्ती।
- हे0कां0 हौसिला प्रसाद हे0का0 रोहित यादव,का0 रजनीश यादव, का0 कृष्णा यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती।
- म0का0 अंजू राजभर,म0का0 कल्पना रावत थाना लालगंज जनपद बस्ती।