
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा दिनांक-05.03.2024 को थाना पुरानी बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जहां निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के उचित रख-रखाव, उनके अद्याविधिक किये जाने व परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित कर आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के तैयारियों व रात्रि ड्यूटी की समीक्षा कर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।