
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में आज दिनांक 05.03.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष -2024 के दृष्टिगत मण्डी समिति स्थल बस्ती का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर पार्किंग स्थल, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल , प्रवेश, निकास द्वार आदि की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती एवं चौकी प्रभारी हड़िया मौजूद रहें।