

रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0- 331/2023 धारा 363/366 IPC से संबंधित अपहृता को आज दिनांक- 04.03.2024 को समय करीब 10.10 बजे बक्सई चौराहा रघुनाथपुर मोड़ से म0का0 अनिता चौहान के से बरामद करते हुए, सम्बन्धित अभियुक्त नीरज यादव पुत्र आज्ञाराम निवासी झलहा गनेशपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
- नीरज यादव पुत्र आज्ञाराम निवासी झलहा गनेशपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 21 वर्ष । बरामदगी तथा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष वाल्टरगंज रामफल चौरसिया जनपद बस्ती।
- उ0नि0 ललितकान्त यादव यादव अपराध शाखा जनपद बस्ती।
- का0 राहुल सिंह थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
- म0का0 अनिता चौहान थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।