
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती । रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथिक द्वारा लखनऊ के एक होटल में आयोजित तीसरे अर्न्तराष्ट्रीय होम्योपैथिक कान्फ्रेस 2024 में चेहरा, गला व शरीर के अनेक हिस्सों में निकलने वाले लिल्ला पर प्रस्तुति के लिये होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक डा० वी०के० वर्मा को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। डा० वर्मा ने कहा कि उनके द्वारा पिछले 40 वर्षो के सक्रिय सेवा काल में 100 से अधिक होम्योपैथिक पर आलेख प्रकाशित हो चुके हैं।
देश के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा० नरेश अरोरा, रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० सी०पी० सिंह ने डा० वर्मा को उनके योगदान के लिये सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।
वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डा० वी०के० वर्मा को सम्मानित किये जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० आर०एस० दूबे, प्रमुख अधीक्षक डा० विकास सोनकर, डा० बी०बी० मिश्रा, डा० आर०पी० मौर्य, डा० वीरेन्द्र तिवारी, डा. शैलेन्द्र तिवारी, डा० एन०के० सिंह गौतम, डा० धर्मेन्द्र चौधरी, डा० अनिल मिश्र, डा० दिनेश सिंह कुशवाहा, डा० सतीश चौधरी, डा० जुनेद खान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।