
संतकबीरनगर। समाज में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्त्व है।बिना पढ़ा लिखा व्यक्ति पशु के समान माना जाता है।किसी व्यक्ति, स्थान और देश के विकास की आधारशिला शिक्षा मानी गई है।उक्त बातें शनिवार को अमर शहीद राम प्रताप सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद ई प्रवीण निषाद ने अपने सम्बोधन के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापरक व संस्कारित शिक्षा देने की पहल होनी चाहिये।जिससे शिक्षा को ग्रहण करने के बाद बच्चे समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर सकें।शिक्षा नौकरी पाने की सोच के साथ ही समाज की दिशा और दशा को बदलने के लिए अवश्य होना चाहिये।उन्होंने नगरवासियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही मगहर स्टेशन पर मेल एक्सप्रेस के ठहराव सहित अन्य सुविधाओं से स्टेशन लैश होगा।पूर्व चेयरमैन अश्विनी गुप्ता ने कहा कि नगर के विकास के लिए सूती मिल को चालू किया जाना आवश्यक है।जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिल सके।संतकबीर की निर्वाण स्थली की महत्ता को ध्यान में रखते हुए मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया जाना चाहिये।इसके अलावा कान्दू जाति को पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी कराने की बात सांसद के समक्ष रखी।इससे पुर्व मुख्य अतिथि ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया।इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना से शुरुआत कर, देश भक्ति,दहेज प्रथा के गीत,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ को प्रेरित करने सम्बंधित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।जिसे अभिभावकों ने देखा और बच्चों को प्रोत्साहित किया साथ ही उसकी सराहना भी किया।इस दौरान प्रधानाचार्य बजरंगबली गुप्ता,आनन्द त्रिपाठी, रणजीत सिंह, रंजीत कन्नौजिया,राम सनेही गुप्ता, नीरज गुप्ता,संजय गुप्ता,अवधेश सिंह,अजय गोस्वामी, सुजीत गुप्ता, इंद्रेश त्रिपाठी, नन्द लाल गुप्ता, ओमप्रकाश निर्भीक, धर्मनाथ विश्वकर्मा, रामदरश यादव,तीर्थराज यादव,कृष्ण चन्द्र उर्फ चंदन सैनी,धर्मेंद्र निषाद,रवि प्रकाश पाण्डेय,संतोष गुप्ता,तारा राय,जेके गुप्ता,लाल चन्द यादव,पवन यादव,विमला सिंह, पुष्पा,राजकिशोर गुप्ता, गजेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।