
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर। शनिवार को विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के गांव करही स्थित इंडस एजुकेशनल एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के इंडस एजुकेशनल एकेडमी करही परिसर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित किया गया।
इस दौरान फाउंडर/ प्रबंधक इंजीनियर मुहम्मद अहसन ने कहा कि बच्चों में काफी प्रतिभा होती है शिक्षा का मकसद बच्चों की उस छिपी हुई प्रतिभा को उभारना है। इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
इस दौरान शमीम अहमद, अजहर, लतीफ, भारती, राहुल आदि मौजूद रहे।