टापर्स को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर। रविवार को विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के गांव दुधारा स्थित एएच एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा में बुनियाद शिक्षा सुधार अभियान के तहत प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के एएच एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा में रविवार को बुनियाद शिक्षा सुधार अभियान के तहत प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लोकपाल तथा गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है। बच्चों में काफी प्रतिभाएं होती हैं। शिक्षा का मकसद उन छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें अनमोल बनाना है। आज के यह बच्चे देश का भविष्य हैं।
उन्होंने कहा कि बुनियाद इस क्षेत्र में 2014 से बेहतर काम कर रही है।
पूर्व एडीजी (यूनेस्को), इग्नू के पूर्व वीसी प्रोफेसर एडब्ल्यू खान ने कहा कि बस्ती मंडल के तीनों जिलों में समाज के जागरूक लोगों के जरिए इस मुहिम के तहत कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इस परीक्षा के माध्यम से एक साथ दो लक्ष्यों पर काम होता है। पहला स्कूलों में दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के लिए एक क्वालिटी इंडिकेटर बनाना, प्रत्येक कक्षा में बच्चों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित हो।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए करियर गाइडेंस और प्लेसमेंट कार्यक्रम भी इस मुहिम का महत्वपूर्ण अंग है। आईआईटी, जेईई और नीट को ध्यान में रखते हुए इस साल बुनियाद सिलेबस को अपडेट किया गया है।
इस दौरान पूर्व प्रमुख अभियंता, विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग मुश्ताक अहमद, जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुहम्मद अहमद, प्रबंधक कमर आलम, प्रधानाचार्य मुनीर आलम खां, फिरोज अहमद, पूर्व प्रधानाचार्य एनआईसी इनामुल्लाह, अब्दुल हफीज, संजय द्विवेदी, मोहम्मद शोहेब खान, जफीर करखी, राजेश कुमार विश्वकर्मा, सुहेल अहमद, जमाल अहमद, कौसर खान, अब्दुल कलाम, नसीमुद्दीन, अफजाल अहमद, अनीस अहमद, मोहीबुल्लाह खान, मुहम्मद इश्तियाक अंसारी, अखलाक अहमद, हाजी वसी अहमद खान, फसीहुद्दीन, मुहम्मद शाहिद, कमरे आलम सिद्दीकी, मुहम्मद सलमान, हाजी बशीर अहमद, मास्टर इकराम हुसेन, अब्दुस्सलाम,
मुशीर अहमद आदि मौजूद रहे।
इन टॉपर बच्चों को किया गया सम्मानित
हैप्पी आल पब्लिक स्कूल लोहरौली के मुहम्मद अजहद,
उन्नति दूबे, एचआरग्लोबल एकेडमी उसराशहीद के आदित्य वर्मा, हिमांशु चौधरी, अंश चौरसिया, अनुराग यादव, अरूष भारती, विशाल सोनी, जुबेर अहमद,
अवध गर्ल्स इंटर कालेज कड़जा की नादिया खान, सिद्दीका, इस्मा हुसेन, अतीका खातून, एएच इंटर कालेज पैड़ी के अबू वैश, फरीहा अंजुम, दारूल उलूम अहले सुन्नत गौसिया रिजविया अगया के मु. ओवैश, अलहुदा पब्लिक स्कूल चैनपुर के समीउर्रहमान, मुहम्मद कामरान खान, मुहम्मद अदनान, अंश मिश्रा, जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर के मुहम्मद माज खान, रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल लखनऊ की आमेरा खातून
मास्टर अब्दुल हफीज को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित
किसान इंटर कालेज पचपोखरी के पूर्व प्रधानाचार्य तथा बजहरा निवासी मास्टर अब्दुल हफीज को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।