बिना सिम टेबलेट नही संचालित करेंगे शिक्षक* अंबिका
चार मार्च को शिक्षक सौंपेगे बीआरसी पर ज्ञापन


रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर।प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जुनियर हाई स्कूल खलीलाबाद में हुई
बैठक की अध्यक्षता अंबिका देवी यादव ने किया।
बैठक में अंबिका देवी यादव ने कहा की प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 4 मार्च को जनपद के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षा महानिदेशक को संबोधित 21 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को दिया जाएगा।21 सूत्रीय मांगों में पुरानी पेंशन सहित सबसे प्रमुख मांग है की विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए टैबलेट को सक्रिय करने हेतु सरकारी सिम कार्ड उपलब्ध कराया जाए ।साथ ही राज्य कर्मचारियों की भांति एक कैलेंडर वर्ष में 31 दिवस का उपार्जित अवकाश,प्रत्येक माह का दिव्तीय शनिवार अवकाश और अर्ध आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाए ।बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष,मंत्री और जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में के सी सिंह,जयभान चौधरी,राम शरण यादव,उदय प्रताप यादव,जफीर अली, मो आजम,शिव चरण गुप्ता,शोएब अख्तर,राम निहोर,राम निवास,अखिलेश कुमार चंद,शोएब अहमद,संजय गुप्ता,प्रमोद सिंह,ओम प्रकाश,हरिकेश मिश्र,आदि मौजूद रहे।