
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में दिनांक 28.02.2024 को जनपद बस्ती, के एंटी रोमियो स्क्वाड टीम का0 सोनू यादव, म0 का0 रश्मि सिंह,म0 का0 कंचन मिश्रा,म0 का0 अनुष्का यादव के द्वारा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती क्षेत्र अंतर्गत मंझरिया,विशेस्वरगंज, झिउरा, चिलमा, शुकुलपुरा, व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थनो पर चेकिंग किया गया साथ ही महिलाओ एवम् बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर जैसे-1090, 181,112,1076,1098,108, की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए इनसे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर के बारे मे बताते हुए जागरूक कर हेल्पलाइन नंबर तथा सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु बताया गया साथ ही अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 25 व्यक्तियों से पूछताछ कर 05 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया व शेष को सख़्त चेतावनी देकर छोड़ा गया।