
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर। बुनियाद शिक्षा सुधार अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के गांव दुधारा स्थित एएच एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा में आगामी 3 मार्च को बुनियाद प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण
समारोह का आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी संयोजक कमरे आलम सिद्दीकी ने देते हुए बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लोकपाल प्रोफेसर वी.के. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश सैनी, यूनेस्को के पूर्व एडीजी ए.डब्ल्यू खान, सिंचाई एवं जल संसाधन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य अभियंता मुश्ताक अहमद, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नूर मुहम्मद, कैडीज फार्मास्युटिकल के डायरेक्टर जुबेर अहमद, कृषि वैज्ञानिक पद्म श्री राम चेत चौधरी भी भाग लेंगे।