रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओ0पी0 सिंह द्वारा आज दिनांक 26/02/2024 आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत अर्धसैनिक बलों के ठहरने हेतु थाना हरैया व थाना कप्तानगंज में चिन्हित विद्यालयों का भ्रमण/ निरीक्षण कर विद्यालय प्रबंधन/ प्रधानाचार्य से वार्ता कर आवश्यक साधन/ संसाधनों की व्यवस्था हेतु संबंधित को आदेशित कर प्रभारी निरीक्षक हरैया व प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।