
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में भारतीय कुर्मी महासभा उ०प्र० की बैठक रविवार को आर०डी० सर माउन्ट स्कूल निकट अमहट पुल के सभागार में जिलाध्यक्ष डॉ० वी०के० वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में महासभा के सांगठनिक विस्तार के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। डॉ० वर्मा ने कहा कि अपने समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं राजनीतिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से एकजुटता के साथ साझा प्रयास करने होंगे। बैठक में अमहट घाट के निकट स्थित लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क के विस्तार और साफ सफाई, सौन्दर्यीकरण के लिये प्रशासन से आग्रह करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कुर्मी महासभा के प्रदेश संगठन सचिव आर०के० सिंह पटेल, मण्डल अध्यक्ष डा० हनुमान प्रसाद चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद चौधरी, जिला महासचिव ई० के०सी० चौधरी आदि ने महासभा को और अधिक सक्रिय करने, प्रति माह बैठक आयोजित करने आदि का सुझाव दिया। इसके बाद डा० वी०के० वर्मा को उनके दुबई यात्रा से लौटने के बाद उन्हें महासभा पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र भेंटकर माल्यार्पण करते हुये स्वागत किया गया।
मुख्य रूप से अशोक कुमार वर्मा, एम०आर० चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, घनश्याम चौधरी, विद्यासागर चौधरी, कुंवर अजय चौधरी, डॉ० श्याम नारायन चौधरी, अभिषेक चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी, रमेश चन्द्र वर्मा, प्रदीप चौधरी ‘राना’ कल्याण जी चौधरी, आदि मौजूद रहे।