*रिपोर्ट:अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)*
बस्ती जनपद में आज दिनांक 25.02.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना लालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यलय, मेस, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के उचित रख-रखाव व अद्याविधिक किये जाने व परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित कर आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के तैयारियों की समीक्षा कर थानाध्यक्ष लालगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
