रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद दिनांक: 24.02.2024 को गोपाल कृष्ण चौधरी पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अपराध व अपराधियों के आदेश के अनुक्रम में,ओ0पी0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन तथा अशोक कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी हरैया के कुशल पर्यवेक्षण में तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर अभियुक्त 1.ताज मोहम्मद पुत्र लियाकत अली साकिन नजियापुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ (गैंग लीडर) 2.राजेश अग्रहरि पुत्र लालचन्द अग्रहरी साकिन कौशलपुरी फेस -2 थाना अयोध्या कैन्ट जनपद अयोध्या हा0मु0 कामता बाजार थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर 3. इरशाद अहमद पुत्र सिराजुद्दीन साकिन रिसालगंज थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ 4. मनोज चावला पुत्र स्व0 हंसराज चावला नि0 123/493 फजलगंज थाना फजलगंज जनपद कानपुर और 5.गुलसाद पुत्र दद्दू नि0 ग्राम नाजियापुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ के विरुद्ध मु0अ0सं0: 45/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम- 1986 का पंजीकरण किया गया। यह गैंग बहुत ही शातिर है। इसके द्वारा थाना छावनी और थाना परसरामपुर क्षेत्र में ट्रक चोरी की घटनाएं पूर्व में की जा चुकी हैं। गैंगस्टर्स के विरुद्ध अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।