
रिपोर्ट :- बब्लू पूर्वांचल प्रभारी (यू०पी०)बस्ती
बस्ती जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओ0 पी0 सिंह द्वारा दिनांक दिनांक- 20.02.2024 को पुलिस लाइन बस्ती में मंगलवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया एवं बाद सलामी क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, जी0 डी0 कार्यालय, पुलिस अस्पताल, गणना कार्यालय, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, बैरक, यातायात कार्यालय, डायल / काल- 112 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर उनके साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव हेतु संबंधित को आदेशित कर अर्दली रूम किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, प्रभारी यातायात व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।