हजरते फातिमा गर्ल्स इंटर कालेज सालेहपुर में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह संपन्न

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर। शनिवार को विकास खण्ड सेमरियावां के हजरते फातिमा गर्ल्स इन्टर कालेज एवं अल फातिमा ग्लोबल एकेडमी सालेहपुर में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के सालेहपुर स्थित हजरते फातिमा गर्ल्स इन्टर कालेज एवं अल फातिमा ग्लोबल एकेडमी सालेहपुर में शनिवार को वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर नवीन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालेहपुर की प्रधानाचार्य अनामिका देवी ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते कहा कि शिक्षा वह धन है जो बांटने से बढ़ता है। शिक्षा से व्यक्ति का मानसिक, सामाजिक, चारित्रिक विकास होता है। शिक्षा समाज का दर्पण होता है। अपना एक लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत से उसे हासिल करो। कामयाबी के लिये संघर्ष, निश्चित लक्ष्य, समय का सदुपयोग, समर्पण बहुत ही आवश्यक है। शिक्षा के साथ संस्कार पर भी ध्यान दिया जाय। ताकि शिक्षा के मकसद को पूरा किया जा सके।
प्रबंधक सैयद मु. निजाम अशरफ ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में उच्च व अच्छी शिक्षा संस्थान का अभाव था काफी दिनों से यह कमी महसूस की जा रही थी। सभी के सहयोग से आज भी इस विद्यालय ने शिक्षा रूपी रोशनी को फैलाने का काम कर रहा है।
कार्यक्रम में संस्कृत में नात, शिक्षा का महत्व, दहेज प्रथा, कौवाली, वाद-विवाद, मां- बाप बड़े अनमोल हैं आदि विभिन्न विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों, अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह की अध्यक्षता प्रबंधक सैयद मु. निजाम अशरफ एवं संचालन लालचंद पाण्डेय ने की। इस मौके पर प्रबंधक सैयद निजाम अशरफ, प्रधानाचार्या निवेदिता साहनी, सतीश कुमार, दुर्गेश कुमार, अनिल कुमार अग्रहरी,अनुराग कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार यादव, फारिया फातमा, नूरी फातमा,, सम्सुन, जिकरा खातून, उम्मुल हेरा, निकहत फातमा, कैसरी, उम्मे शमीम, अरशेदा, समन फात्मा, रूबीना खातून आदि मौजूद रहे।