दी शान सेंट्रल एकेडमी दुधारा में आयोजित हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
सेमरियावां(संतकबीरनगर)। शनिवार को विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के गांव दुधारा स्थित दी शान सेंट्रल एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव दुधारा स्थित दी शान सेंट्रल एकेडमी परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान लेमन रेस, जलेबी रेस, सूई धागा दौड़, लंगड़ी दौड़, अंधी दौड़, कैंडिल लिटिंग, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो खो, बैलून रेस, बाल फिलिंग, कुर्सी दौड़ की खेल प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक हाजी वसी अहमद खान ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। शिक्षा से जहां मानसिक, नैतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक विकास होता है वहीं खेल से शारीरिक विकास होता है। खेल से सामाजिक सदभाव बढ़ता है और लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्ष की भावना पैदा होती है। जीवन में सफल होने के लिए अपने जीवन का एक लक्ष्य बनाएं और लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसी के अनुरुप मेहनत करें।
इस दौरान इन बच्चों को किया गया पुरस्कृत
सूई धागा दौड़ में नाजिया खातून- प्रथम, अनुराधा यादव- द्वितीय, अफीफा मरियम- तृतीय, बाल फीलिंग रेस में अब्बास अली- प्रथम, मुहम्मद सुफियान- द्वितीय, मुहम्मद अहमद- तृतीय, लेमन रेस में उमैरा अंबर- प्रथम, मुहम्मद हमजा- द्वितीय, मुहम्मद सुफियान- तृतीय, लेम रेस में फरीहा खातून- प्रथम, हिमांशु यादव- द्वितीय, आंचल- तृतीय, कुर्सी दौड़ में मुहम्मद हुजैफा- प्रथम, मुहम्मद आसिफ- द्वितीय, सुनैना- तृतीय, लंबी कूद में मारिया खातून- प्रथम, संध्या यादव- द्वितीय, विवेक चन्द्र- तृतीय, ऊंची कूद में शाहजाद अली- प्रथम, राज यादव- द्वितीय, मुहम्मद फरहान- तृतीय, खो खो में अफीफा फातिमा- प्रथम, मुहम्मद अहमद- द्वितीय, अनुप्रिया- तृतीय, क्रिकेट में कक्षा-9 की टीम विजेता रही। बैलून फीलिंग रेस में मुहम्मद सुफियान- प्रथम, मोनू- द्वितीय, अरकम- तृतीय, कैंडिल लाइटिंग रेस में अमृत जयसवाल- प्रथम, नव्या सिंह- द्वितीय, अनीशा मौर्या- तृतीय को पुरस्कृत किया गया।