
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद के आज शक्ति वंदन कार्यक्रम 309 रुधौली विधानसभा के अंतर्गत ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा प्रभारी सेतुभान राय जी विशिष्ट अतिथि विधानसभा प्रभारी आनंद सिंह कल हंस जी कार्यक्रम की संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख रामनगर यशवंत सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वल एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू किया गया है मुख्य अतिथि सेतुभान राय जी ने संबोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री जी 2014 के बाद आधी आबादी को सशक्त करने के लिए आहुति पूर्ण कार्य किया है नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी ने आधी आबादी के साथ न्याय करने का काम किया है विधानसभा प्रभारी ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को बल दिया है । ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशवंत सिंह ने कहा कि नारी शक्ति का वंदन भारत की मूल में है हम सनातन संस्कृति मनाने वाले नारी शक्ति की वंदना हमारे समाज की अवधारणा में निहित है माननीय प्रधानमंत्री जी ने नारी सशक्तिकरण के लिए अ साधारण निर्णय ले रहे हैं जिसके व्यापक और दूरगामी प्रणाम दिखाई पड़ेंगे मंडल अध्यक्ष रामनगर श्याम नाथ चौधरी जी ने अतिथियों का आभार ज्ञापन किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बी०सी० सखी, समूह सखी,विद्युत सखी,तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्य करने वाली महिलाओं ने को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, मंडल महामंत्री गिरजेश मिश्रा,मंडल महामंत्री गिरजेश यादव, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा वीर श्रीवास्तव,मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सुशील चौधरी जी,जय राम चौधरी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती मिश्रा की उपस्थित रही।