
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में आज दिनांक 14.02.2024 को प्रभारी निरीक्षक हरैया राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना हर्रैया पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 51/23 धारा 279, 304(A), 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करने के पश्चात मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक का विवरणः-
1.दिवाकर मौर्या पुत्र दानबहादुर मौर्या उम्र 45 वर्ष साकिन रहमत नगर मानीराम थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उप निरीक्षक रामदरश यादव थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
- कांस्टेबल अभिषेक यादव थाना हर्रैया जनपद बस्ती।