
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद के नगर पंचायत नगर बाजार मे जब से श्रीमती नीलम सिंह राना ने अध्यक्ष पद पर आसीन हुई है तब से योग को अपने नगर पंचायत मे लोगो को योग को हर ब्यक्ति को अपने दिनचर्या मे लाने के लिए माह के।दूसरे मंगलवार को प्रतेक वार्ड मे योग दिवस के रूप मे हर गांव के लोगो के साथ अपने तो योग करती ही है बल्कि औरो को भी करवाती है।इसी क्रम मे आज् भैसबरहा गांव मे सुबह 8 बजे अम्बेकर मैदान मे पहुंच कर गांव के लोगो के साथ योग किया और लोगो से यह भी कहा कि करो योग रहो निरोग। जब अध्यक्षा महोदया उस गांव मे पहुंची तो उस गांव की महिला,पुरुष,बच्चे तक योग मे शामिल होने के लिए उमड़ पड़े।यहां तक कि जो बवस्था थी उसमे भी जगह कम पड़ गयी।उसके बाद दो बृद्ध जनो को माला, टीका लगा कर अंग वस्त्र देकर सम्मनित किया।सबसे पहले उन्होंने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शीश नमन किया। कार्यक्रम खत्म होने के उपरांत गांव की महिलाओ ने अपने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ फोटो खिचवाये फिर काफी दिनों से विमार चल रहे अपने बूथ अध्यक्ष शिवमूर्ति मौर्य के जाकर हालचाल लिया।योग मे राकेश पाण्डेय, आशीष सिंह,राम लाल मौर्य,विजय भारती,चन्द्रमणि पांडे,रंजीत सिंह सभा सद गण सहित काफी संख्या मे लोग मौजूद थे।