
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती ओमप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुधौली महोदय प्रमोद कुमार राय के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष महोदय लालगंज जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में लालगंज पुलिस फोर्स द्वारा सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी करने वाले व्यक्ति विजय यादव पुत्र घरभरन यादव सा0 डडवा लगुनी थाना लालगंज जनपद बस्ती के विरुद्ध थाना लालगंज पर मु0अं0सं0- 022/2024 धारा 503/505(2)506 भादवि पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- जितेंद्र सिंह थानाध्यक्ष लालगंज जनपद बस्ती।
2-उ0नि0 अनश अख्तर थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
3- कां0 पंकज सिंह थाना लालगंज जनपद बस्ती।