स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादन का 66 विद्यालयों में आपूर्ति भी कर दी गई है,
जीशान रिजवी आजीविका मिशन संत कबीर नगर


संत कबीर नगर 09 फरवरी, 2024 उपायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जीशान रिजवी ने बताया है कि जनपद में गठित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठन तथा कलस्टर लेबल फेडरेशन द्वारा विभिन्न गतिविधिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगरबत्ती बनाना, दोना पत्तल बनाना, मशरूम उत्पादन, नमकीन व विस्किट बनाना, मोमबत्ती व दीया बनाना, मसाला बनाना, होजरी, डेरी आदि कई गतिविधियों है जिनमें समूह से जुडी महिलाएं रोजगार कर रही है।
उन्होंने बताया कि शौचालय में प्रयोग की जाने वाली सामग्री जैसे फिनायल, टायलेट क्लीनर, झाडू, ऍप्रन के बनाने व बिक्री करने में कई महिलाए जुड़ी है। ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालय के प्रयोगार्थ फिनायल, क्लीनर आदि किट के रूप में तैयार कर प्रति माह शौचालयों को समूहों द्वारा उपलब्ध करया जा रहा है। विकास भवन के कई कार्यलयों में भी शौचालय सफाई का सामान समूह की महिलाओं द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। विकास खण्ड बघौली के भीम स्वयं सहायता समूह द्वारा बड़े पैमाने पर झाड़ू बनाने का कार्य किया जाता है। इसी प्रकार खलीलाबाद में ओजस प्रेरणा संकुल समिति, विकास खण्ड हैसर बाजार में प्रगति महिला संकुल समिति, विकास खण्ड नाथनगर में दिब्याशी महिला स्वयं सहायता समूह, विकास खण्ड पौली में आनसी महिला स्वयं सहायता समूह एवं विकास खण्ड सेमरियावों में तैय्यबा महिला स्वयं सहायता समूह प्रमुखता से कार्य कर रहे है। इन समूहों द्वारा फिनायल, टायलेट क्लीनर आदि के बनाने एवं बिक्री का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कुल 730 ग्राम पंचायतों में अभी तक 365 शौचालय सफाई किट सामुदायिक शौचायलयों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। इसी प्रकार प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय/कंपोजिट विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत तेल, मसाला, सब्जी, आदि की आपूर्ति के लिए भी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। विकास खण्डो में सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) व खंड शिक्षा अधिकारी की मीटिंग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 66 विद्यालयों में स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित सामानों की आपूर्ति भी कर दी गई है।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट