
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती 8 फ़रवरी 24.
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह नें क्षेत्राधिकारी हरैया की उपस्थिति में थाना छावनी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, सी सी टी एन एस कार्यालय , हवालात, मेस, बैरक, आदि का निरीक्षण कर अभिलेखो के रख-रखाव व परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित किया गया, साथ ही आगामी चुनाव के दृष्टिगत आपराधिक तत्वों,गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष छावनी व अन्य अधिकारी,कर्मचारी गण मौजूद रहे।