चेक बाउंस मामले में आरोपित तलब
- 15 लाख का सामान खरीद कर दिया था चेक
संतकबीरनगर : न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तायल ने रुपए 15 लाख के चेक बाउंस होने के एक मामले को गंभीरता से संज्ञान लिया है। आरोपित को तलब करते हुए 28 फरवरी को हाजिर होने हेतु समन जारी किया है।
इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के नेशनल प्लाईवुड सेंटर के मालिक शेखू खान ने अपने अधिवक्ता अन्जय कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से न्यायालय में मुकदमा दाखिल कर कहा कि गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के गुरदहिया नाला के एशिया प्लाईबोर्ड सेंटर के प्रोपराइटर अनवर अली ने उनके दुकान से प्लाई आदि सामान क्रय किया, जिसके एवज में दिनांक 2 सितंबर 2020 को कोटक महिंद्रा बशारतपुर का रुपए 15 लाख का चेक दिया, जो हस्ताक्षर न मिलने तथा उसके बाद भुगतान पर रोक लगा देने के वजह से बाउंस हो गया। सूचना देने पर आरोपित के द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया। मजबूर होकर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
न्यायालय ने पत्रावली पर दाखिल प्रपत्रों व अधिवक्ता के बहस को सुनने के उपरांत आरोपित को तलब कर उसके खिलाफ समन जारी किया है।