
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में बहुजन समाज पार्टी का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रेस क्लब सभागार में संपन्न हुआ । मुख्य अतिथि पार्टी के मुख्य मंडलप्रभारी सुधीर कुमार भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव अब दूर नहीं है बूथ स्तर की सघन समीक्षा कर लिया जाए कहा है कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने स्पष्ट ऐलान कर दिया है कि पार्टी अपने बूते में प्रदेश के सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि चुनाव को देखते हुए समय से तैयारी पूरी कर ली जाए सेक्टर पोलिंग भूतों की तैयारी पूरी कर ली जाए।
अध्यक्षता करते हुए मंडल प्रभारी कल्पनाथ बाबू ने कहा है कि बसपा ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ती है बहन जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता को पसीना बहाना होगा बसपा जिला अध्यक्ष जय हिंद गौतम ने तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया बताया कि बूथ स्तर के तैयारियों की समीक्षा निरंतरनिरंतर जारी है मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से भगवान दास, सीताराम शास्त्री,रामसूरत चौधरी, लाल चन्द निषाद,दिनेश गौतम, धर्मदेव प्रियदर्शी, संजय दुसिया, राना डा ०आलोक रंजन, ओमप्रकाश गौतम, रामचेत निराला,विनोद चौधरी, राना अंबेडकर,रामकरण गौतम, भवानी भीख, रामसागर, शैलेंद्र गौतम, नायब चौधरी, पवन कुमार गौतम, यशवंत गौतम, रामदास, आरडी प्रेमी, प्रमोद कुमार, दीपलाल के साथ ही पार्टी अनेक पर पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।