
रिपोर्ट :- बब्लू पूर्वांचल प्रभारी (यू०पी०) बस्ती
बस्ती जनपद में 22 जनवरी को राजभवन द्वारा जनपद के अनेक संगठनों के साथ मिलकर किए जा रहे राममय हुई वशिष्ठ नगरी कार्यक्रम की कड़ी में सोमवार को अयोध्या धाम में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गायत्री मन्दिर से राजभवन तक विशाल शोभा यात्रा राजा ईश्वर राज सिंह के संयोजन में निकली गई। इसके पूर्व राजमाता आशिमा सिंह ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, माता सीता, श्री लक्ष्मण और श्री हनुमान जी का रूप धारण करने वाले स्कूली छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि अयोध्या धाम में श्री राम लाल के पूर्ण प्राण प्रतिष्ठा विश्व के लिए मंगलकारी होगी।
श्रीराम लला प्रतिमा प्राण के उपलक्ष में गायत्री मंदिर से राजभवन तक विशाल शोभा यात्रा में दो झांकियां, रथ आगे- आगे चल रहे थे और श्री राम का उद्घोष करते हुए बड़ी संख्या में भक्तों में उल्लास था।यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूलो के छात्र, विभिन्न राजनीतिक दलों, विश्व हिंदू महासंघ, करदी सेना,क्षत्रिय महासंघ के साथ ही अनेक हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और भक्तगण शामिल रहे। यात्रा के राज भवन पहुंचने पर राजमाता आशिमा सिंह, मंडलायुक्त की धर्म पत्नी निशा सिंह आदि ने स्वागत किया और एक सप्ताह तक पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेवर सिंह की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ।
श्री रामचरितमानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों के विजेताओं को जब राज माता आशिमा सिंह,मंडलायुक्त की धर्म पत्नी निशा सिंह के हाथों पुरस्कार मिला तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। विभिन्न पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।