
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद उ०प्र०में जिला बस्ती के थाना लालगंज बस्ती पुलिस टीम द्वारा गैर थाने से आकर थाना क्षेत्र में मारपीट करने वाले को एक अदद अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21.01.024 को उ0नि0 धर्मराज, उ0नि0 मोहन लाल चौधरी मय हमराह हे0का0 अमरनाथ के राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे। पुरानी रंजिश को लेकर गैर थाना क्षेत्र से बुलाकर मारपीट करने के वाद विवाद में ग्राम मथौली में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए तीन लोगों की जब तलाशी ली गई तब अभि0 आर्यन सिंह पुत्र हरिमूर्ति सिंह सा0 बेहिल थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। अन्य दो व्यक्तियों हर्षित सिंह पुत्र जगधारी सिंह निवासी पिकौरा थाना महुली सन्तकबीरनगर, भुवनेशमणि उर्फ आशीष मणि पुत्र भागीरथी निवासी बड़ोखर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को ग्राम मथौली थाना लालगंज जनपद बस्ती से समय 17.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आर्यन सिंह से बरामद तमन्चे के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सँ0- 05/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अन्य के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लालगंज जितेंन्द्र सिंह जनपद बस्ती , उ0नि0 धर्मराज, उ0नि0 मोहन लाल चौधरी थाना लालगंज जनपद बस्ती , हे0का0 अमरनाथ, का0 प्रशान्त सिंह थाना लालगंज जनपद बस्ती।