रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)

बस्ती जनपद में 19 जनवरी 24.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने गार्ड की सलामी ली तथा टोली वार परेड का निरीक्षण भी किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मेस में भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की गई।
उन्होंने परिवहन शाखा,डायल 112 के वाहनों, क्वार्टर गार्ड,कार्यालय, शास्त्रागार, पुलिस अस्पताल आदि का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन के बेहतर साफ सफाई के लिए निर्देशित किया।