
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती। बुधवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान मौजूद रहे। बैठक में चल रहे अभियानों की समीक्षा की गई जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा, नमो एप्प, बूथ प्रबन्धन, पीएम विश्वकर्मा, दीवाल लेखन, जवाईनिग कमेटी, लाभार्थी सम्पर्क, 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, गांव चलो अभियान, नव मतदाता अभियान, सहकारिता विभाग, मन की बात, लोकसभा विस्तारक जैसे अभियानो की समीक्षा की गई।
मुख्य अतिथि ने कहाँ पार्टी ने जितने अभियान चलाए है ये सभी अभियान महत्वपूर्ण है। 28 जनवरी को बस्ती जनपद के कार्यकर्ताओं को अयोध्या में राम लला का दर्शन होगा लेकिन उसके पहले प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ताओं को सुनना है।केंद्र और प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाया है। विपक्ष अब सोच ही नही पा रहा है कि लोकसभा की सुरुआत कहा से की जाए।जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहां हमे हर एक बूथ को सशक्त करना है। पन्ना प्रमुख की भूमिका सबसे अग्रिम है। 22 जनवरी को हम सभी कार्यकर्ता अपने निकट मंदिरों पर व्यवस्थित रूप से सजावट कर घरों में दीवाली मनाएंगे। 28 जनवरी को प्रत्येक बूथ से 5 कार्यकर्ता अयोध्या चलेंगे और भव्य राम मन्दिर का दर्शन करेंगे। जिसके लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। विकसित भारत संकल्प यात्रा लगभग 26 जनवरी को समाप्त हो रही है, इसके बाद गावँ चलो अभियान की सुरुआत होगी।इस मौके पर विधायक अजय सिंह, रवि सोनकर दयाशंकर मिश्र प्रेम सागर त्रिपाठी यशवंत सिंह पवन कसौधन महेश शुक्ला राम सिंगर ओझा अनिल दुबे, भानु प्रकाश मिश्रा प्रत्यूष विक्रम सिंह अमृत कुमार वर्मा श्रुति अग्रहरि राजेश पाल चौधरी सुरेंद्र सिंह भोला निषाद दिलीप पाण्डेय होली सिंह जॉन पांडे शालिनी मिश्रा मानस भूषण राम त्रिपाठी दुष्यंत विक्रम सिंह अमरेश पांडे रामचरण चौधरी सहित जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।