रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)

बस्ती जनपद के हरैया में एएसपी ओम प्रकाश सिंह के साथ सी०ओ० हरैया शेषमणि उपाध्याय ने पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया।
एडिशनल एसपी ने थाना हरैया ,छावनी व परसरामपुर पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया।
एएसपी ने बताया कि आगामी 22 तारीख को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बस्ती जिले में भी बढ़ाई गई है सुरक्षा व्यवस्था
एएसपी ने फ्लैग मार्च के दौरान रास्ते में खड़ी गाड़ियों की चेकिंग भी की दुकानों व ढाबों और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया।
एएसपी ने फ्लैग मार्च के दौरान कई थानेदारों और कई चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च करें और आने जाने वाले गाड़ियों की चेकिंग करें ।
एएसपी ने कहा की देर रात गस्त करते समय अगर कोई सदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो उसका आधार कार्ड चेक करें और कड़ाई से उसकी पूछताछ करें ।