
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में झूठी भ्रामक खबरें फैला कर एवं पोस्टर चस्पा कर लोगों के बीच दहशत फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी
उक्त बातें पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व समाज में दहशत का माहौल फैलाने के लिए झूठी और भ्रामक खबरों को एवं पोस्टर चस्पा कर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं पुलिस ऐसे लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाही करेगी ।
उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है, जनता ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दे।