
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में वर्ष 2023-24 में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन आगामी 29 जनवरी पूर्वान्ह 10 बजे से किया जायेंगा। उक्त जानकारी देते हुए
संयोजक पेंशन अदालत/अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन आत्म प्रकाश बाजपेयी ने बताया है कि इस अदालत में सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं एवं उनके कार्यालयाध्यक्षों के यहॉ उत्पन्न समस्याओं का समाधान किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि समस्त राजकीय कार्यालयों के सेवानिवृत्त श्रेणी दो तक के राजपत्रित अधिकारियों तथा अन्य शासकीय सेवको एवं मृत शासकीय सेवको के परिवारों, जिन्हें सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित समस्या हो, वे वाद/प्रत्यावेदन आगामी 21 जनवरी तक निर्धारित प्रारूप पर उनके कार्यालय में जमा कर सकते है। उन्होने बताया कि दिनॉक 1 दिसम्बर 2011 से पूर्व सेवानिवृत्त शासकीय सेवको के लम्बित प्रकरणों पर इस कार्यालय में विचार नही किया जायेंगा, क्योकि वे मण्डलायुक्त गोरखपुर के कार्यक्षेत्र के अधीन है।