
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में 10 जनवरी 24.
थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह व स्वाट प्रभारी उप निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में उप निरीक्षक सैयद वसी हैदर जैदी तथा पुलिस व स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए चोरी के वांछित अभियुक्त संजय खरवार पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र खरवार निवासी बिहिया टिपोरा कालोनी, थाना बिहिया, जिला आरा, बिहार को अक्सडा पुल के पास से गिरफ्तार किया |
पुलिस ने अभियुक्त के पास से चार साड़ी, एक सोने की अंगूठी तथा 1200 रूपये नगद बरामद किया |
पुलिस ने अभियुक्त के ऊपर विधि के कार्यवाही करते हुए जेल भेजा|