
रिपोर्ट :-बब्लू पूर्वांचल प्रभारी (यू०पी०) बस्ती
बस्ती जनपद में वरिष्ठ होम्योचिकित्सक एवं समाजसेवी डा०वी०के० द्वारा पटेल एस०एम०एच० हास्पिटल गोटवा के सहयोग से निराश्रित, जरूरतमंद लोगों में ठंड से बचाव के लिये कम्बल का वितरण किया जा रहा है। डा० वी०के० वर्मा ने बताया कि वे पिछले 21 वर्षो से निरन्तर कम्बल वितरण की भूमिका निभा रहे हैं। बताया कि अपने कार में कम्बल रखता हूं और रास्ते में कोई पात्र व्यक्ति दिखा तो रोककर उसे कम्बल ओढाकर आगे बढ जाता हूं।
डा० वी०के० वर्मा ने कहा कि सब कुछ सरकार पर नहीं छोड़ा जा सकता, यदि समाज के समृद्ध वर्ग के लोग थोड़ी पहल करें तो कोई परिवार ठंड से ठिठुरने को विवश नहीं होगा। सच्चे अर्थो में यह मानव की सेवा है। कहा कि वे पेशे से चिकित्सक हैं और पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान लाना उनके जीवन का उद्देश्य है, कम्बल वितरण भी उसी की कड़ी है। ऐसा करके उन्हें आत्मिक सन्तोष मिलता है।