ऑपरेशन दृष्टि” के तहत थानाध्यक्ष लालगंज श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा थाना लालगंज जनपद बस्ती क्षेत्रान्तर्गत विजय ईन्फारमेंशन सेन्टर निकट भरवलिया मोड़ पर 03 सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगवाने में सहयोग करने वाले व्यक्ति को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया

रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव जिला संवाददाता बस्ती
बस्ती: अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर महोदय के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती के दिशा निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती कुशल मार्गदर्शन , क्षेत्राधिकारी रूधौली जनपद बस्ती के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ऑपरेशन दृष्टि अभियान घर-घर कैमरा के अंतर्गत आज दिनांक 04.01.2024 को थानाध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह, थाना लालगंज बस्ती द्वारा प्रोत्साहित कर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय ईन्फारमेंशन सेन्टर निकट भरवलिया मोड़ पर उपेन्द्र चौधरी पुत्र श्री रामफेर चौधरी निवासी बसौढीं थाना लालगंज जनपद बस्ती द्वारा 03 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। इस उत्कृष्ट कार्य हेतु थानाध्यक्ष लालगंज द्वारा पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सराहना किया गया तथा आसपास के लोगों से अपने घर व दुकानों पर कैमरा लगवाने की अपील की गई।