
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में आज दिनांक 03.01.2024 को ऑपरेशन दृष्टि अभियान घर-घर कैमरा के अंतर्गत थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह थाना लालगंज बस्ती द्वारा प्रोत्साहित कर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत भवन ग्राम सजहरा में रविचन्द्र पाण्डेय पुत्र चिन्ताहरण पाण्डेय निवासी सजहरा थाना लालगंज जनपद बस्ती द्वारा 04 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। इस उत्कृष्ट कार्य हेतु थानाध्यक्ष लालगंज द्वारा पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सराहना किया गया तथा आसपास के लोगों से अपने घर व दुकानों पर कैमरा लगवाने की अपील की गई।