
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में आज दिनांक 01.01.2024 को गोपाल कृष्ण चौधरी पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में ओम प्रकाश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन तथा शेषमणि उपाध्याय क्षेत्राधिकारी हरैया के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत कार्यवाही की गई और इस अनुक्रम में बीपीओ आरक्षी बृजभूषण सिंह से प्रेरित होकर ग्राम तल्हवापुर निवासी श्री रामप्रताप वर्मा द्वारा कुल 10 कैमरे लगवाए गए, जिससे सार्वजनिक सड़क और आसपास के संवेदनशील स्थल आच्छादित हो रहे हैं। ग्रामवासियों को भी इससे प्रेरणा मिली। इस कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में मौके पर पहुंचकर श्री रामप्रताप वर्मा और उनके भतीजे सत्यम वर्मा को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। श्री वर्मा के इस कार्य की ग्रामवासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।