रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
👉चालको की चेतावनी केंद्र सरकार ने नया नियम नहीं बदले तो होगा और बड़ा आंदोलन।

बस्ती जनपद में चालको का नए साल के पहले दिन सुबह से ही प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार की ओर से गाड़ी ड्राइविंग को लेकर नए कानूनी बदलाव के खिलाफ वाहन चालक बगावत पर उतर आए हैं। ऑटो चालक, बस्ती ऑटो रिक्शा जनकल्याण समिति के जिलाउपाध्यक्ष मोहम्मद हारून ने कहा- चालकों का कहना है कि नए मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव के कारण गरीब वाहन चालक 7 लाख रूपए जुर्माना कहां से लाएगा। 10 साल की जेल का भी प्रावधान नए कानून में किया गया है। इस वजह से वाहन चालक 1 जनवरी की सुबह से ही हड़ताल पर है।
सुबह से ही सभी वाहनों के चालक कर रहे है प्रदर्शन।
संघ के तमाम पदाधिकारी ने कहा कि कोई भी चालक स्टेयरिंग पर नहीं बैठेगा। पहली जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिए है। नए कानून में वाहन दुर्घटना होने पर 10 साल की जेल और 7 लाख रूपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है। अगर वाहन चालक घायल को अस्पताल ले जाता है तो सजा कम मिलेगी, लेकिन अक्सर दुर्घटना होने पर लोग वाहन चालक की गलती मानकर मारपीट करते हैं। ऐसे में वाहन चालक खुद पीड़ित बन जाता है।
वहीं पर है।
हड़ताल के दौरान ड्राइवर एक जिन्दावाद के नारे लगाते हुए योगी, मोदी, अमित शाह की तानाशाही नही चलेगी का नारा जोरो पर है।
वही जानकारों का मानना है कि इससे नए कानून से लोकसभा के चुनाव पर भी असर दिखना निश्चित है।