
रिपोर्ट :- बब्लू पूर्वांचल प्रभारी (यू०पी०)
बस्ती जनपद में दिनांक–30 नवम्बर, 2023 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय / माडल कॅरियर सेन्टर बस्ती एवं श्री राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय रोजगार मेला का सफलआयोजन किया गया। इस कैंपस भर्ती में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी डस्की स्टालिन ने टेक्निकल मशीन ऑपरेटर के पदों पर एवं एल०आई०सी०बस्ती ने इन्श्योरेन्श एडवाइजर पदो हेतु तथा शिवशक्ति बायो आरगेनिक कम्पनी सेल्स ऐक्जेटिव पदो परकैम्पस भर्ती करने हेतु आई थी | इस रोजगार मेले में कम्पनियों ने 234 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार में 149 अभ्यर्योयों का चयन किया। जिसमें महिला अभ्यर्थी भी शामिल रही। श्री राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर बस्ती के संस्थापक श्री सत्य प्रकाश सिंह एवं श्री मणि मोहन ओझा सहायक निदेशक सेवायोजन के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम शुरु किया गया।जिला सेवायोजन अधिकारी श्री अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने रोजगार मेला के आयोजन का प्रारंभ करते हुए उपस्थित नियोजकों और प्रतिभागी अभ्यर्थियों का स्वागत किया गया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आज के इस रोजगार मेला में आये हुए प्रतिभागी अभ्यर्थी निःशुल्क साक्षात्कार देकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
संस्थान के प्रबन्धक डा०हनुमान सिंह ने सभी का स्वागत व सेवायोजन कार्यालय का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर संस्थान की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रामप्रकाश प्रकाशसिंह‚आई०टी०आई० महरीपुर के प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार व कालेज के प्राचार्य श्री डा०मनोज कुमार त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से प्लेसमेन्अ इन्चार्ज श्री प्रमोद कुमार‚अनुदेशक श्री दयाराम वर्मा ‚श्री पंकज कुमार‚प्रधान सहा०श्री वसीम खान ‚वरि०सहा०श्रीलाल जी‚श्री श्याम सुन्दर चौहान आदि उपस्थित रहें।
भवदीय,
(अवधेन्द्र प्रताप वर्मा)
जिला सेवायोजन अधिकारी बस्ती।